भक्त करें जयकार बालाजी  - Tara Devi


भक्त करें जयकार बालाजी 
    बजरंग बाला जपती हूँ  माला 
    भक्त करें है जय जयकार बालाजी
    हाथ कंगन साजे पांव नूपुर बाजे
    प्यारा सा लागे दरबार बालाजी 

बजरंगी तेरे दर पर जिसने भी सर झुकाया 
    हो रंक चाहे राजा तूने गले लगाया 
    जय बजरंगबली डूब नैया चली 
    मेरी नैया लगा दो तुम पार बालाजी 

2.     मंदिर है मेहंदीपुर में , बजरंगी तेरा प्यारा 
    सारे जहां में ऐसा , देखा नहीं नजारा 
    भक्त गाते हैं गुण , ओ बाबा सुन 
    अब खोलो दया के भंडार बालाजी 

3.     दर से तेरे ए बाबा , खाली कोई ना जाए
    मन की मुराद पाए , जो दर पर तेरे आए 
    बाबा आशीष तेरा ,  बरसाए तो रखना
     तेरी कृपा की जय जयकार बालाजी

    बजरंग बाला…….

Singer - Tara Devi