छम छम नाच रही महाकाली - Praveen varshney


॥ छम छम नाच रही महाकाली॥ 

कोरस:- जय जय महाकाली -2
M:- रक्तबीज का वध करने को लेकर खप्पर खाली -2
छम छम नाच रही महाकाली -2
कोरस:- छम छम नाच रही महाकाली -2
M:- काले काले लट बिखरा के पीके मधु की प्याली
छम छम नाच रही महाकाली -2
कोरस:- छम छम नाच रही महाकाली -2

M:- जीभ लटक रही मुख से बाहर नैन से बरसे ज्वाला
कोरस:- नैन से बरसे ज्वाला -2
M:- छक्के छूटे दुश्मन दल के देख रूप विकराला
कोरस:- देख रूप विकराला -2
M:- जीभ लटक रही मुख से बाहर नैन से बरसे ज्वाला
जीभ लटक रही मुख से बाहर नैन से बरसे ज्वाला
चंड मुंड को मुंड काट के गले में माला डाली
छम छम नाच रही महाकाली -2
कोरस:- छम छम नाच रही महाकाली -2

कोरस:- जय जय महाकाली -2

M:- चाल चले जब काली मैया घुंघरू छन छन बोले
कोरस:- घुंघरू छन छन बोले -2
M:- सुन किलकारी काली मां की धरती अंबर डोले
कोरस:- धरती अंबर डोले -2
M:- चाल चले जब काली मैया घुंघरू छन छन बोले
सुन किलकारी काली मां की धरती अंबर डोले
पलक झपकते रणभूमि में बही खून की नाली
छम छम नाच रही महाकाली -2
कोरस:- छम छम नाच रही महाकाली -2

M:- जब गुस्से में आकर मां ने दुश्मन का सिर काटा
कोरस:- दुश्मन का सिर काटा -2
M:- एक बूंद ना गिरी लहू की सब खप्पर में धारा
कोरस:- सब खप्पर में धारा -2
M:- जब गुस्से में आकर मां ने दुश्मन का सिर काटा
एक बूंद ना गिरी लहू की सब खप्पर में धारा
लिखे अनाड़ी प्रवीण दाता मां की महिमा निराली
छम छम नाच रही महाकाली -2
कोरस:- छम छम नाच रही महाकाली -2
M:- काले काले लट बिखरा के पीके मधु की प्याली
छम छम नाच रही महाकाली -2
कोरस:- छम छम नाच रही महाकाली -4

Singer - Praveen varshney