घर में हमारे कान्हा - Manish Bhatt


M:-    घर में हमारे कान्हा एक बार आ जाओ 
    दो पल के लिए ही सही एक बार आ जाओ -2
    घर में हमारे कान्हा एक बार आ जाओ 
            1.
M:-    पलको पे रखेंगे दिल में बैठाएंगे 
कोरस :-    पलको पे रखेंगे दिल में बैठाएंगे
M:-    स्वागत में तुम्हारे खुद को बिछाएंगे 
कोरस :-     स्वागत में तुम्हारे खुद को बिछाएंगे 
M:-    मेहमान नवाजी हमारी स्वीकारने आ जाओ -2
    दो पल के लिए ही सही एक बार आ जाओ 
कोरस :-    दो पल के लिए ही सही एक बार आ जाओ
M:-    घर में हमारे कान्हा एक बार आ जाओ 
            2.
M:-    रोटी बिना घी की है साग सरसो का 
कोरस :-    रोटी बिना घी की है साग सरसो का
M:-    इसमें मिलाया है तब प्यार बरसो का 
कोरस :-    इसमें मिलाया है तब प्यार बरसो का
M:-    कुटिया को धन्य बनाने सरकार आ जाओ -2
    दो पल के लिए ही सही एक बार आ जाओ 
कोरस :-    दो पल के लिए ही सही एक बार आ जाओ 
M:-    घर में हमारे कान्हा एक बार आ जाओ 
            3.
M:-    शबरी के झूठे बैर आये थे तुम खाने 
कोरस :-    शबरी के झूठे बैर आये थे तुम खाने


M:-    मीरा से जो था प्रेम आये थे निभाने
कोरस :-     मीरा से जो था प्रेम आये थे निभाने
M:-    हम भी है प्रेम दीवाने एक बार आ जाओ -2
    दो पल के लिए ही सही एक बार आ जाओ 
कोरस :-    दो पल के लिए ही सही एक बार आ जाओ
M:-    घर में हमारे कान्हा एक बार आ जाओ 
            4.
M:-    ये प्रेम निवेदन है स्वीकार करो कान्हा
कोरस :-    ये प्रेम निवेदन है स्वीकार करो कान्हा
M:-    मोहित कहे हमपे उपकार करो कान्हा 
कोरस :-    मोहित कहे हमपे उपकार करो कान्हा
M:-    भक्तो का मान रखने सरकार आ जाओ -2
    दो पल के लिए ही सही एक बार आ जाओ 
    दो पल के लिए ही सही एक बार आ जाओ
M:-    घर में हमारे कान्हा एक बार आ जाओ 
 

Singer - Manish Bhatt