जयकारा श्री राम का - Bijendra Chauhan


बोल सियापति राम चंद्र भगवान की जय 
नाचो झूमो और लगाओ जयकारा श्री राम का 
शुरू हो गया काम देखो भव्य मंदिर निर्माण का 

कितनो ने बलिदान दिया तब ये शुभ दिन आया है 
झूम रहे है राम के प्यारे सबका मन हर्षाया है 
देखेगी ये दुनिया नजारा अब तो अयोध्या धाम का 
शुरू हो गया काम देखो भव्य मंदिर निर्माण का 

जन जन का ये मंदिर होगा जन जन के श्री राम है 
कोई गिलहरी कोई वानर वन के करेगा काम ये 
हर हिन्दू होगा सहभागी जन जन के अभियान का 
शुरू हो गया काम देखो भव्य मंदिर निर्माण का 

संग्रह करने निधि समर्पण राम भक्त घर आएंगे 
योग्य दान करके अपना हम फुले नहीं समायेंगे 
दुनिया बोले में भी सेवक चरणों के श्री राम का 
शुरू हो गया काम देखो भव्य मंदिर निर्माण का 

Singer - Bijendra Chauhan