करके माँ का ध्यान - Avinash Karn, Tara Devi


होठ वही पावन जापे जो   वैष्णो नाम 
करके माँ का ध्यान चल तू वैष्णो माँ के धाम 
होठ वही पावन जापे जो   वैष्णो नाम 
माँ है शब्द अमृत जो पिए सुबह शाम 
बचाले संकट से अपने भक्तो के प्राण
करके माँ का ध्यान चल तू वैष्णो माँ के धाम 
वरदानी कल्याणी है ऐसी मईया 
धुप जलाये तब दे प्रेम छैया 
कौन नहीं माता का करे गुणगान 
बचाले संकट से अपने भक्तो के प्राण
होठ वही पावन जापे जो   वैष्णो नाम 
करके माँ का ध्यान चल तू वैष्णो माँ के धाम 
देवी के दर्शन वही भक्त पाए 
माँ अम्बे जिसको निज दर पे बुलाये 
दीवाने अम्बे के लोग तमाम 
बचाले संकट से अपने भक्तो के प्राण
माँ है शब्द अमृत जो पिए सुबह शाम 
बचाले संकट से अपने भक्तो के प्राण
करके माँ का ध्यान चल तू वैष्णो माँ के धाम
 

Singer - Avinash Karn, Tara Devi