किसका है श्याम - Baljeet Singh


किसका है श्याम बोलो किसका है श्याम 
श्याम की दीवानी हा ये दुनिया तमाम 
किसका है श्याम बोलो किसका है श्याम 

देवकी कहे मुझ अभागन की जान है 
वासुदेव कहे मेरा तन है मन है प्राण है 
जेल से निकाला छोड़ा गोकुल के धाम 
किसका है श्याम बोलो किसका है श्याम 

यशोदा कहे मेरी आँखों का है तारा 
कहे नंदबाबा मुझे दुनिया से है  प्यारा 
पाला है जतन तज के सारे आराम 
किसका है श्याम बोलो किसका है श्याम 

राधा कहे मेरे बचपन का मीत है 
मीरा कहे मेरी जन्मो की प्रीत है 
किया विष पान लेके सांवरे का नाम 
किसका है श्याम बोलो किसका है श्याम 

सुदामा कहे मेरा सांवरा सखा है 
नरसिंह कहे मेरी सांसो में बसा है 
कहे बलजीत कहे जग में सबका है श्याम 
सबका है श्याम बोलो सबका है श्याम 
किसका है श्याम बोलो किसका है श्याम 

Singer - Baljeet Singh