भक्ति गाने
रक्षाबंधन का इतिहास और महत्व (Raksha Bandhan Ka Itihas Aur Mahatv) - N/A
GaanaGao1 year ago 321रक्षाबंधन का इतिहास बेहद पुराना रहा है प्राचीन धर्म ग्रंथोंऔर ऐतिहासिक ग्रंथों में इसका उल्लेख मिलता है। देवासुर संग्राम, वामणावतार, महाभारत, सिकंदर और पोरस, कर्णावती और हुमायूं की कहानियों से रक्षाबंधन के प्राचीन और ऐतिहासिक साक्ष्य मिलते हैं।
धार्मिक ग्रंथों में
प्राचीन हिंदू धर्म ग्रंथों में रक्षाबंधन से जुड़ी कई कहानियों का उल्लेख मिलता है। जिसका वर्णन यहां पर किया जा रहा है।
देवा-सुर संग्राम की कहानी
रक्षाबंधन पर्व की शुरुआत की कहानी का कोई पुख्ता प्रमाण नहीं है। फिर भी ‘भविष्य पुराण’ के अनुसार देवता और दानव के बीच युद्ध हुआ था, जिसमें दानव हावी हो रहे थे। तब देवताओं के राजा “इंद्र” घबराकर देव गुरु ‘बृहस्पति‘ के पास गए। बृहस्पति ने इंद्र की पत्नी को रेशम का धागा मंत्रों की शक्ति से पवित्र कर के दिया और इसे इंद्र के हाथों में बांधने के लिए कहा। ‘इंद्राणी’ ने ऐसा ही किया, संयोग से यह “श्रावणी पूर्णिमा” का दिन था। लोगों का मानना है कि इंद्र की विजय इस युद्ध में धागे की मंत्र शक्ति के कारण हुई। उसी दिन से श्रावणी पूर्णिमा में धागे बांधने की प्रथा प्रचलन में आयी। इसके बाद युद्ध में जाने से पहले पत्नी पति को तिलक और हाथों में रक्षा कवच बांधने लगी बाद के वर्षों यह ‘भाई-बहन‘ के पर्व के रूप में विकसित हुआ।
मां लक्ष्मी और राजा बलि की कहानी
भगवत पुराण और विष्णु पुराण के कथाओं के अनुसार जब भगवान “वामन रूप” धरकर राजा बलि के तीनों लोगों पर अधिकार कर लिया था। तब राजा बलि द्वारा वर मांगे जाने पर भगवान विष्णु ‘पाताल‘ स्थित बलि के महल में विराजमान हो गए थे। तब लंबे समय तक बैंकुण्ठ धाम खाली रहने के बाद माता लक्ष्मी पाताल में राजा बलि के निवास स्थल पर पहुंची, और उन्होंने राजा बलि को भाई बनाया तथा हाथों में मां लक्ष्मी ने रक्षा का सूत्र बांधी। तत्पश्चात राजा बलि ने मां लक्ष्मी से मुंह मांगा उपहार मांगने के लिए कहा, इस पर माता लक्ष्मी ने राजा बलि से कहा कि वे भगवान विष्णु द्वारा दिये गये इस वचन से मुक्त कर दे जिसमें “भगवान विष्णु ने बलि के महल में हमेशा रहने का वचन दिया था” दानवीर बलि ने उनकी बातें मान ली और भगवान विष्णु को वचन से मुक्त कर दिया, तब भगवान विष्णु फिर से अपने धाम बैकुंठ जा सके।
मां संतोषी की जन्म की कहानी
धर्म ग्रंथों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि ‘भगवान गणेश’ के दो पुत्र ‘शुभ और लाभ’ हैं। इन दोनों भाइयों को एक बहन की बड़ी कमी महसूस हो रही थी। क्योंकि बहन के बिना ये दोनों भाई रक्षाबंधन नहीं मना पा रहे थे। इन दोनों भाइयों ने पिता गणेश से बहन की मांग की! भगवान गणेश मान गये। गणेश की दो पत्नी थी ‘रिद्धि और सिद्धि’। तत्पश्चात रिद्धि और सिद्धि के दिव्य प्रकाश से “मां संतोषी” का प्रादुर्भाव हुआ।
कृष्ण और द्रौपदी की कहानी
यह कहानी महाभारत से जुड़ी भगवान कृष्ण और द्रौपदी की है। यह कहानी उस समय की है जब पांडु पुत्र ‘युधिष्ठिर’ “राजसूय यज्ञ” कर रहे थे। युधिष्ठिर अपने राज-दरबार में देश-विदेश से सैकड़ों राजा-महाराजाओं को आमंत्रित किया था। आमंत्रित राजाओं में से एक थे चेदी नरेश ‘शिशुपाल‘ ! शिशुपाल ने भगवान कृष्ण को 100 अपशब्द कहे जिसके बाद कृष्ण ने गुस्से में शिशुपाल पर सुदर्शन चलाकर वध कर दिया। सुदर्शन को तीव्र गति से चलाने के कारण कृष्ण की उंगली कट गई और खून निकलने लगा। खून निकलता देखकर द्रोपदी ने झट से अपनी साड़ी फाड़ कर बांध दिया, जिससे खून का बहना बंद हो गया। तब भगवान कृष्ण ने द्रौपदी को रक्षा का वचन दिया। संयोग से यह श्रावण मास की पूर्णिमा थी। बाद के वर्षों में जब हस्तिनापुर के राजमहल में कौरवों द्वारा द्रोपदी का चीर हरण किया गया। तब कृष्ण ने अदृश्य होकर द्रोपति को वस्त्र आपूर्ति कर उनकी इज्जत की लाज रखी।
ऐतिहासिक ग्रंथों में
भारतीय इतिहास में कई ऐसी कहानियां है, जिसमें रक्षाबंधन का जिक्र मिलता है। उन्हीं में से कुछ कहानियों को यहां उल्लेख किया जा रहा है।
सिकंदर और पुरु की कहानी
विश्वविजय का सपना लेकर भारत आने वाला आक्रमणकारी सिकंदर की पत्नी ने पुरु (पोरस) राजा को राखी भेजी और उसने अपने पति सिकंदर पर जानलेवा हमला न करने का वचन लिया। युद्ध भूमि में जब राजा पोरस ने अपनी कलाई पर बंधी राखी देखी तो उसने हारते हुए सिकंदर पर जानलेवा हमला नहीं किया। इस तरह राजा पोरस ने सिकंदर की जान बख्श कर राखी की लाज रखी। यूनानी इतिहासकारों ने राजा पुरू को “राजा पोरस” से संबोधित किया है।
कर्णावती और हुमायूं की कहानी
मध्यकाल में भारत के हिन्दू धर्म से संबंधित विभिन्न इलाकों में रक्षाबंधन का पर्व प्रचलन में था। रानी कर्णावती चित्तौड़ के राजा की विधवा थी। उस समय गुजरात के सुल्तान बहादुर शाह से अपने राज्य का खतरा देख कर कर्णावती ने मुगल सम्राट हुमायूं को राखी भेजी। तब हुमायूं मुसलमान होते हुए भी राखी की लाज रखी और मेवाड़ पहुंचकर बहादुर शाह के विरोध मेवाड़ की ओर से लड़ते हुए कर्णावती और उसके राज्य की रक्षा की।
रक्षाबंधन का महत्व
प्राचीन समय में शुरू हुआ रक्षाबंधन पर्व का आज के समय में बड़ा महत्व है। यह बंधन युद्ध में जाने वाले योद्धाओं के लिए विजय सूचक रहा है। राजा या सैनिक जब भी युद्ध में जाया करते थे। उनकी पत्नियां या माताएं विजय तिलक, आरती और धागों से रक्षा कवच बांधती थी। जिससे योद्धाओं में आत्मविश्वास बढ़ता था और वे शत्रुओं पर विजय पाते थे। समय के साथ रक्षाबंधन भाई-बहन के त्यौहार के रूप में भी परिवर्तित हुआ है। रक्षाबंधन पर्व में भाई-बहन के बीच स्नेह और प्यार विकसित होता है। दूर स्थित बहन भाई को राखी बांधने के लिए घर पहुंचती है इससे समाज में सभी लोगों के प्रति प्यार का भाव भी उत्पन्न होता है।
रक्षाबंधन से प्रेरणा लेकर अब प्रकृति प्रेमियों ने वृक्षों को बचाने के लिए “वृक्षा बंधन” जैसे कार्यक्रम के जरिए पेड़ों की रक्षा और महत्व की ओर समाज का ध्यान आकृष्ट कर रहे हैं। इस इस वर्ष भी रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर देश के विभिन्न भागों में पेड़ों को बचाने के लिए वृक्षा बंधन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
Singer - N/A
और भी देखे :-
- आजा भक्तो की सुनकर पुकार (Aaja Bhakto Ki Sunkar Pukar)
- श्याम मेरे श्याम खाटू वाले श्याम ! जय श्री श्याम !
- साध्वी पुर्णीमा दीदी जी के 10 सबसे मनमोहक भजन का संग्रह (Sadhvi Purnima didi Ji Ke 10 Sabse Manmohak Bhajan Ka Sangrah)
- सिर पे तेरे गंगा मियां
- श्री गंगा आरती (Shri Ganga Aarti)
- सांवरियो आड़े आवेगो
- सावन में ले भोले का नाम
- भोला भाला तू अंजनी का लाला है (Bhola Bhala Tu Anjani Ka Lala Hai)
- गौरी नंदन थारो अभिनंदन लिरिक्स (Gauri Nandan Tharo Abhinandan Lyrics)
- मेरी आस ना तोड़ो बाला जी (Meri Aas Na Todo Bala Ji)
अगर आपको यह भजन अच्छा लगा हो तो कृपया इसे अन्य लोगो तक साझा करें।