श्याम तुम हो ना - Shubham Sharma


M:-    छोड़ दू ना चिंता मेरे श्याम तुम हो ना 
    करता भरोसा हर बार तुम हो ना 
    जितनी भी चिंता हो सबमे बोल दू 
    मन में छुपा हो हर दुःख में खोल दू 
    हो  हर दुःख हरोगे दातार तुम हो ना 
    छोड़ दू ना चिंता मेरे श्याम तुम हो ना 
    करता भरोसा हर बार तुम हो ना 

M:-    मैं जब तुझे देखु यही मैं सोचु 
    हारा हुआ हूँ बाबा क्या कहूं 
    तू बिन कहे सुन ले मेरे दुःख हर ले 
    हर बात कही ना जाये क्या कहु 
    आंसू ही कहेंगे जो भी मैं ना कह  सकू 
    तुझ बिन बाबा मैं कभी ना रह सकू 
    हो तुम बिन चले ना मेरी नाव सुन लो ना 
    करता भरोसा हर बार तुम हो ना 
    छोड़ दी है चिंता मेरे श्याम तुम हो ना 

M:-    में डर लगता है ना मन भरता है 
    जबसे थामा बाबा तेरा हाथ 
    मैं खुश रहा हूँ मैं यह कहता हूँ 
    खाटू में बनती है सारी बात 
    तुम ना सुनोगे और किसको मैं कहु 
    तुम जैसे रखो बाबा वैसे मैं रहु
    तुम बिन सुने ना कोई और तुम हो ना 
    छोड़ दी है चिंता मेरे श्याम तुम हो ना 
    छोड़ दू ना चिंता मेरे श्याम तुम हो ना 
 

Singer - Shubham Sharma